![]() |
वो वक़्त जब गुजर गया,ये वक़्त भी गुजर जायेगा
|
वो वक़्त जब गुजर गया
ये वक़्त भी गुजर जायेगा
ये बात अलग है कि
कल तूने न दवा दी न दुआ की
आज तेरे दुआओं की ज़रूरत है?
नहीं?
वक़्त ने फाहा और मरहम लगा दिया
और जीना मैंने सीख लिया
**
सर्द हवाओं ने ठिठुरन से बचाया
सूरज की तेज धूप ने राहत दी
सावन की बारिस में भी मिल गई गर्मी
अंधेरों ने बंद आँखों से ही राह दिखलाया
कदम लड़खड़ाये तो हौसला आंसुओं ने दिया
क्यों कर फैलाऊ झोली
ये खाली ही सही !
क्यूँ?
वक़्त ने गम को सहना सिखलाया
और वक़्त के थपेड़ों में जीना सीख लिया
***
न वक़्त गुजरा न ठहरा
न कल मेरे लिये
न आज तेरे लिये
दर्द ने जो थामा दामन लगा ठहर गया
असर जो कम हुआ दुआओं का
बस वक़्त गुजरता गया
०४ जनवरी २०१४
ज़िन्दगी से बातें अवसाद के क्षणों में
