![]() |
| मैं नक्सली हूँ? या मैं ही वनवासी? यदि नक्सली ही बन गया तो? |
या मैं ही वनवासी?
बहुत मुश्किल है
वनवासी के झुरमुट में
नक्सली ढूढ़ना
सबने पहन रखे हैं
एक ही मुखौटे?
वनवासी के बीच
नक्सली
वनवासी ही
खोजना जानता है
और हर बार
खोज लेता है
गड़रिया बन वनवासी
या फिर खोज निकालता है
घात लगाकर
भेड़िया बन नक्सली
या रक्षक बन
मेरे अपने
जो हैं मेरे अपने?
जन्म से मैं वनवासी
नक्सली हूँ नहीं
आज भी वनवासी रहकर ही
नक्सलियों में
न ही बन पाया वनवासी
और दोहरी प्रताड़ना झेलकर भी
नक्सली ही कहाँ बन पाया
नहीं रहा मैं वनवासी ?
यदि
नक्सली ही बन गया तो?
26 मई 2013
समर्पित
दरभा घाटी नक्सली हमले में
घायल और स्वर्गीय लोगों को
और चिंता में वनवासियों के
.jpg)

