*
मांदर की थाप पर
नाचता युवा अभिजात्य वर्ग
कोलाबेरी डी का अर्थ
जानता है?
किन्तु नाच उठा
संग में झूम गया
पूरा संसार
शायद
शब्द और अर्थ
आत्मा को शरीर से
कर देते हैं एकाकार?
**
आंसूओं और ख़ुशी का मेल भी
भीगो देता है मन को
सन्देशा लेकर आता है
जीवन का
और कभी कभी
मृत्यु का
बावरा मन
कहाँ जान पाता है
हर्ष और विषाद
या दर्द का भेद
चित्र गूगल से साभार
06.07.2012
