![]() |
| सत्यं शिवं सुन्दरं |
मान्यताएँ पौराणिक ही हों?
युग का बंधन?
सतयुग, त्रेता, द्वापर या कलियुग
सत्य क्या है?
शिव क्या है?
सुन्दर क्या है?
सत्यवादी कौन?
राजा हरिश्चन्द्र?
धर्मराज के अवतार
राजा युधिष्ठिर क्यों नहीं?
अश्वत्थामा हतो हतः
नरो वा कुंजरो?
युधिष्ठिर से पूछा
और पांचजन्य की गूंज में
विसरित हो गया सत्य?
तब सत्यवादी युधिष्ठिर
हर युग में
सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र ही?
सालता है मन को?
अक्षय तृतीया को
अशांत ह्रदय
प्रश्न करता है
जन से
१३ मई २०१३
विक्रम संवत २०७०
वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया
समर्पित तथागत ब्लॉग के सर्जक
श्री राजेश कुमार सिंह को
